NCRअर्थव्यवस्थादेशराज्य

पन्नू की रिकॉर्डेड वॉयस कॉल मैसेज से शहरवासी परेशान

गुडग़ांव, सिख फॉर जस्टिस (एएफजे) एसोसिएशन के सुप्रीमो
गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खालिस्तानी आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम
स्वतंत्रता दिवस पर और अधिक तेज कर दिया है। पन्नू की ओर से गुडग़ांव सहित
प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी रिकॉर्डेड वॉयस कॉल आ रहे हैं कि 15
अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहरलाल को तिरंगा न फहराने दें। इस प्रकार के कॉल
पत्रकारों व अन्य लोगों के मोबाईल पर भी आ रहे हैं, जिससे इन कॉल ने
लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी हैं। लोगों ने जिला व पुलिस प्रशासन को
भी इस बारे में सूचित कर दिया है। इसी सबको लेकर गुरपतवंत सिंह पन्नू के
खिलाफ गुडग़ांव में देशद्रोह का एक दूसरा मामला फिर दर्ज हो गया है। यह
मामला साईबर क्राइ्र्रम थाना में एसटीएफ इंस्पेक्टर मदनलाल की शिकायत पर
दर्ज किया गया है। गत वर्ष भी पन्नू ने प्रदेश के सिख समुदाय के लोगों को
सरकार के खिलाफ बगावत करने के लिए उकसाने का प्रयास किया था और तब भी इस
प्रकार की कॉलें आ रही थी। एसटीएफ हेडक्वार्टर की टीम ने गत वर्ष 2 जुलाई
को पन्नू के खिलाफ भौंडसी पुलिस थाना में देशद्रोह का मामला दर्ज कराया
था। मुख्यमंत्री को धमकी देने वाली कॉल के बाद पुलिस का खूफिया विभाग भी
सतर्क हो गया है। होटल, गेस्ट हाउसों की जांच बढ़ा दी गई है। संदिग्ध
संगठनों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित
न हो सके।

Comment here