गुरुग्राम। ननचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वल्र्ड ननचाकू एसोसिएशन के सहयोग से कानपुर में आयोजित चौथी राष्ट्रीय ननचाकू चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनरअप का खिताब अपने नाम किया है। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि से खिलाडिय़ों के परिजन व कोच आदि उत्साहित हैं। इस 4 दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों से 800 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया। विजेता टीम के गुरुग्राम पहुंचने पर आर्य समाज के प्रशासक बलदेव गुगलानी, कोषाध्यक्ष दयानंद व महामंत्री आजाद सोनी तथा खिलाडिय़ों ने अभिभावकों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट्स न केवल आत्मरक्षा सिखाता है बल्कि बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास भी पैदा करता है। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पवन कुमार व मनीष के मार्गदर्शन में खिलाडिय़ों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। 44 में से 39 खिलाडिय़ों ने पदक जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया, जिसकी बदौलत हरियाणा को राष्ट्रीय पर द्वितीय रनर-अप टीम ट्रॉफी से नवाजा गया। टाइगर रोर मार्शल आर्ट्स के 20 खिलाडिय़ों विवेक, नवीन, हिमानी, प्रणवी व मोहिनी ने गोल्ड, निखिल, दक्ष, अर्पित आनंद, आराध्या व काव्या ने सिल्वर तथा खुशांश, शिवांश अग्रवाल, हर्षित यादव, आर्जव, अधिका, दित्या सोनी, रेणू, आशना, वैशाली, टीया वर्मा ने ब्रॉन्ज मैडल पर कब्जा जमाया।
ननचाकू चैंपियनशिप में हरियाणा टीम को नवाजा गया द्वितीय रनर-अप टीम ट्रॉफी से

