गुडग़ांव, प्रदेश की जनसंख्या में भी वृद्धि हुई है, जिससे
प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा की सीटें बढऩे का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
जानकारों का कहना है कि हरियाणा में आगामी परिसीमन के बाद लोकसभा और
विधानसभा की सीटों में वृद्धि हो सकती है। परिसीमन की तैयारियां आने वाले
समय में शुरु हो जाएंगी। उनका मानना है कि वर्ष 2024-25 में नया परिसीमन
आने की आशा है। वर्तमान में हरियाणा प्रदेश में लोकसभा की 10 और विधानसभा
की 90 सीट हैं। नए परिसीमन में लोकसभा की सीट बढक़र 10 से 14 होने की
उम्मीद है, इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्रों की संख्या भी 90 से बढक़र 125
हो जाएंगी। जानकारों का यह भी कहना है कि कुछ वर्षों के बाद सदस्यों की
संख्या बढऩे के चलते हरियाणा को नई विधानसभा भवन की जरुरत पड़ेगी। गौरतलब
है कि पंजाब व हरियाणा की विधानसभा एक ही परिसर में चल रही हैं। हरियाणा
विधानसभा में जब सदस्यों की संख्या बढ़ जाएगी तो उनके लिए यह विधानसभा
इमारत छोटी पड़ जाएगी, इसलिए हरियाणा विधानसभा की नई इमारत बनाने की
कवायद भी शुरु हो गई है। जिस प्रकार केंद्र में नए लोकसभा भवन बनाने का
कार्य चल रहा है उसी तर्ज पर हरियाणा में भी विधानसभा का नया भवन बनाने
के प्रयासों में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी जुटे हुए हैं।

https://t.me/s/officials_pokerdom/3948
https://t.me/s/be_1win/177