NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्य

धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस का पर्व

गुरुग्राम। ईसाई समुदाय का क्रिसमस पर्व आज वीरवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों स्थित गिरजाघरों में धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर के मुख्य सदर बाजार, सोहना चौक, जैकबपुरा सहित एमजी रोड स्थित मॉल्स व क्षेत्र के रिसोर्ट तथा होटलों में क्रिसमस को लेकर बड़ी तैयारियां की गई हैं। इन प्रतिष्ठानों में जहां क्रिसमस ट्री बनाए गए हैं, वहीं सैंटा क्लॉज का वेशभूषा धारण किए पुतले भी बनाए गए हैं। कई प्रतिष्ठानों में तो सैंटा क्लॉज बच्चों को उपहार व टॉफी, चॉकलेट आदि बांटते दिखाई दे रहे हैं। क्रिसमस पर्व को ईसाई समुदाय ही नहीं, अपितु अन्य समुदाय भी मिलजुलकर मनाते आ रहे हैं और धर्मनिरपेक्षता का परिचय देते रहे हैं। स्कूलों में भी नन्हे-मुन्ने बच्चों ने क्रिसमस पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। संैंटा क्लॉज का रुप धारण कर बच्चों ने एक दूसरे को उपहार भी दिए। सिविल लाईन क्षेत्र स्थित चर्च ऑफ एपिफेनी, न्यू कालोनी मोड स्थित सेंट माइकल, कन्हई आदि स्थानों के गिरजाघरों में कैंडल लाईट सर्विस प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बडी संख्या में समुदाय के लोगों ने अपने परिजनों के साथ भाग लिया। इसमें हिंदी और अंगे्रेजी में कैरोल गायन और ईसा मसीह का गुणगान भी किया गया। आयोजन में शामिल लोगों को गिरजाघरों के फादर ने बाईबल के कुछ प्रसंग भी पढकर सुनाए। उन्होंने प्रभू यीशू के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी कि उन्होंने मानवता के लिए बड़ा त्याग किया था।  उधर जिला प्रशासन ने भी क्रिसमस पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रबंध किए हैं, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके।  फोटो नंबर 04 : सिविल लाइन क्षेत्र में सजा गिरजाघर व झांकी।