NCRअर्थव्यवस्थादेशराज्य

धूमधाम से मनाया गया होली व दुल्हंडी का पर्व

गुरुग्राम, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में होली और दुल्हंडी (होली) का पर्व गत दिवस

धूमधाम से मनाया गया। युवा मस्ती करते दिखाई भी दिए। पुराने और  नए गुडग़ांव में होली की धूम रही। पुराने शहर में
लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली खेली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते
हुए जिला प्रशासन ने समूह में होली का रंग खेलने पर प्रतिबंध लगाया हुआ
था, लेकिन लोगों ने इस ओर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया। अधिकांश लोगों ने
घरों में रहकर ही इस पर्व को मनाया। सुबह उठते ही रंगों के पर्व पर
बड़े-छोटे एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं देते नजर
आए। पुराने शहर की कालोनियों में होली पारंपरिक तरीके से मनाई गई। पटेल
नगर, गुडग़ांव गांव, दौलताबाद, चकरपुर, बसई, कन्हई, सरहौल, मोलाहेड़ा आदि
क्षेत्रों में होली के रंग में लोग रगें हुए थे। शहरी क्षेत्र की
कालोनियों में भी लोगों ने खूब होली खेली। हालांकि सार्वजनिक कार्यक्रमों
का आयोजन कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था। बच्चे पिचकारियों में
रंग भरकर एक दूसरे के ऊपर डालते दिखाई दिए। जिला व पुलिस प्रशासन भी होली
पर्व पर मुस्तैद दिखाई दिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों
को तैनात किया गया था, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो
सके। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इंतजाम किए गए थे।
मंदिरों में भगवान के दर्शन कर मनाया होली का पर्व
धार्मिक संस्थाओं द्वारा मंदिरों में भजन, कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन
सामाजिक दूरी का पालन करते हुए किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान
श्रीकृष्ण के भजन प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों में महिलाएं भी शामिल
रही। श्रद्धालुओं ने बांकेबिहारी का दर्शन होली का पर्व मनाया। प्रसाद
वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

Comments (3)

  1. В лабиринте ставок, где каждый сайт норовит привлечь заверениями быстрых джекпотов, рейтинг интернет казино онлайн
    превращается той самой ориентиром, что направляет мимо дебри рисков. Для ветеранов плюс дебютантов, которые устал от фальшивых обещаний, это помощник, дабы увидеть подлинную rtp, словно вес золотой ставки у ладони. Минус лишней ерунды, лишь надёжные сайты, где выигрыш не просто число, но реальная фортуна.Собрано по гугловых трендов, как паутина, которая вылавливает топовые актуальные тенденции по сети. Здесь минуя роли к шаблонных трюков, любой пункт как карта в покере, там подвох проявляется сразу. Хайроллеры знают: по рунете тон речи и иронией, в котором сарказм маскируется под намёк, помогает миновать ловушек.В https://www.don8play.ru/ этот список находится словно раскрытая карта, приготовленный для игре. Посмотри, коли желаешь почувствовать биение реальной игры, обходя обмана плюс неудач. Для что ценит ощущение удачи, он словно держать фишки в руках, вместо глядеть на экран.

Comment here