NCRNewsTechnologyUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम

गुरुग्राम। दिल्ली जयपुर हाईवे पर आज दोपहर में 11000 वोल्ट की हाई टेंशन तार अचानक टूट कर गिर गई जिसके कारण हाईवे पर वाहनों का लंबा जम लग गया। खेड़की दौला से लेकर राजीव चौक तक दिल्ली से जयपुर जाने वाले रोड पर करीबन 10 किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। यही नहीं खेड़की दौला से लेकर मानेसर तक जयपुर से दिल्ली की तरफ आने वाले रोड पर पर भी लंबा जान लग गया। हालांकि गुरुग्राम पुलिस ने वाहनों को रोक कर रूट डायवर्ट कर दिया था लेकिन फिर भी जो गाड़ियां जाम में फंस गई थी वह फंसकर रह गई। यह हाई टेंशन तार खिड़की दौला के नजदीक द्वारका एक्सप्रेस के पास हाईवे पर टूटकर गिर गई थी। बिजली विभाग को सूचना मिलने के बाद करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तार को हाईवे से हटाया जिसके बाद वाहन सुचारू रूप से चलने लगे।