NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशराजनीतिराज्य

तृतीय श्री श्याम संकीर्तन का हुआ आयोजन

गुरुग्राम। वाटिका कुंज क्षेत्र में मोरवी नंदन महिला सेवा परिवार तृतीय श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन से जुड़ी पदाधिकारी, सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुई। मंडल की अध्यक्ष शिल्पा नागवंशी ने बताया कि गुरु नरेश द्वारा ज्योति प्रज्जवलित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नगर निगम पार्षद नारायण भड़ाना व अमित भड़ाना शामिल हुए। साक्षी अग्रवाल, अमित धुल, मुरली मनोहर शरण, उमेश साथी एवं हर्षिता शर्मा द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में विप्र फाउण्डेशन की उपाध्यक्ष डा. सविता उपाध्याय, सीएम विंडो एमिनेंट सुषमा शर्मा, अनिल शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। आयोजन के समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सचिन नागवंशी, विपिन यादव, संजीव सोनी आदि का सहयोग रहा।