गुरुग्राम। साहित्य एवं संस्कृति की वैश्विक संस्था शब्द सृजन द्वारा देश की राजधानी दिल्ली स्थित दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के गीतांजलि सभागार में ऑपरेशन सिन्दूर अंतरराष्ट्रीय काव्य संग्रह यह मोदी वाला भारत है पुस्तक का लोकार्पण धूमधाम से किया गया। इस काव्य संग्रह का संपादन साहित्यकार एवं संस्था के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय एवं सुप्रसिद्ध गीतकार डा. ओंकार त्रिपाठी द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में देश-विदेश के 101 कवियों ने फेसबुक लाइव के माध्यम से काव्यपाठ किया। उन्हीं कवियों में से 85 कवियों की रचनाओं को संकलित कर अभूतपूर्व ग्रन्थ सम्पादित किया गया है। इस अवसर पर देश-विदेश के सभी उन रचनाकारों को राष्ट्र गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया जिन्होंने इस ग्रन्थ की रचना में सहयोग किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षाविद् डा. सविता उपाध्याय को भी अन्य शिक्षाविदों के साथ राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। डा. सविता उपाध्याय का कहना है कि इस सम्मान के मिलने से उनमें नई ऊर्जा का समावेश हुआ है और अधिक लगन के साथ काव्य क्षेत्र की सेवा करेंगी। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार छापडिय़ा, बृज माहिर, गार्गी कौशिक, रजनीश स्वछंद, डॉ बिनोद हैंसोडा,जयराम शर्मा, नलिनी शर्मा कृष्ण आदि शामिल रहे।
डॉ- सविता उपाध्याय राष्ट्र गौरव सम्मान से हुई सम्मानित

