NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

चैत्र नवरात्र में बंद कराई जाएं मीट की दुकानें: संजय ठकराल

गुरुग्राम। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर शहर की धार्मिक गरिमा और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए शिवसेना की गुरुग्राम इकाई ने आगामी नवरात्र के नौ दिनों तक मीट की दुकानों को बंद रखने की मांग उठाई है। इस संबंध में मंगलवार को शिवसेना के पदाधिकारियों ने जिला उपायुक्त (डीसी) को ज्ञापन सौंपा।
शिवसेना के राज्य सह-संगठन मंत्री एवं जिला प्रभारी संजय ठकराल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि नवरात्र के दौरान मीट की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। नवरात्र हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माने जाते हैं, ऐसे में खुले में मीट की बिक्री से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं। ज्ञापन देने के दौरान शिवसेना के पदाधिकारियों के साथ-साथ कई समाजसेवी और अन्य संगठनों के प्रतिनिधि स्वयं शासन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गुरिंदर सिंह, शिवसेना के जिला अध्यक्ष राकेश सहरावत, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष सारवान, वाल्मीकि सभा के प्रधान ज्ञानेश्वर सिंह, क्राइम फ्र्री इंडिया से राज्य प्रभारी सत्यप्रताप मोनू के अलावा ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार, कीर्ति सिंह, मोनू, प्रशांत, देशराज और साहिल समेत अनेक लोग शामिल रहे। शिवसेना के जिलाध्यक्ष राकेश सहरावत ने बताया कि यह मांग हर साल की तरह इस बार भी शांतिपूर्ण तरीके से रखी गई है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि वे नगर निगम और संबंधित विभाग को उचित निर्देश जारी करें, ताकि नवरात्र के दौरान मांस की दुकानों को बंद रखा जा सके और शहर में स्वच्छता व सात्विकता का माहौल बना रहे।