गुडग़ांव, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अधिवक्ता
चौधरी संतोख सिंह ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि गुडग़ांव द्वारा जो
राजस्व प्रदेश सरकार को दिया जा रहा है उस राजस्व को गुडग़ांव के विकास पर
खर्च किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार
फरीदाबाद में घरों से कूड़ा उठाने की फीस भी गुडग़ांव नगर निगम द्वारा दी
जा रही है, जोकि सरासर गलत है। उनका कहना है कि गुडग़ांव नगर निगम द्वारा
प्रतिमाह फरीदाबाद में घरों से कूड़ा उठवाने की एवज में दी जाने वाली फीस
2.18 करोड़ रुपए है, जोकि ईकोग्रीन कंपनी को दी जा रही है। उनका कहना है
कि करीब 7-8 वर्ष पूर्व भी गुडग़ांव नगर निगम द्वारा फरीदाबाद नगर निगम को
150 करोड़ रुपए कर्ज दिया गया था, जो अभी तक भी वापिस नहीं किया गया है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि 150 करोड़ रुपए ब्याज सहित
फरीदाबाद नगर निगम से वापिस लेकर गुडग़ांव नगर निगम को दिलाया जाए। उनका
यह भी कहना है कि गुडग़ांव नगर निगम के 35 वार्डों में समस्याएं ही
समस्याएं हैं। विकास कार्य ठप्प पड़े हैं, सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई
है। इस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जाए।

https://t.me/iGaming_live/4869
Хотите знать, кому можно доверять в мире онлайн-казино? Наш справочник проводит независимую экспертизу: проверяем лицензии, процесс выплат и качество игр. Рейтинги объективны — мы не торгуем позициями. Принципы оценки открыты для всех. Подойдёт как новичкам, так и опытным игрокам. Следим за изменениями и регулярно обновляем информацию. Узнать о рейтингах казино