NCRUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोष के साथ गणेश जी की प्रतिमा का किया विसर्जन

गुरुग्राम।गणपति बप्पा को समर्पित गणेशोत्सव की साईबर सिटी में धूम मची हुई है। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने गणेश जी की स्थापना कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। सैक्टर 27 स्थित सामुदायिक केंद्र में सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेशोत्सव का आयोजन चल रहा है। संस्था ने 5 दिन के लिए गणपति बप्पा की स्थापना की थी। इसी प्रकार सैक्टर 9ए स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर परिसर में भी सामाजिक संस्था लोकमान्य गणेशोत्सव समिति ने बड़ी धूमधाम से रविवार को गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोष के साथ गणपति का विसर्जन किया। समिति के सदस्यों ने ढोल नगाड़ों के साथ गणपति की शोभायात्रा विभिन्न क्षेत्रों से निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में संस्था से जुड़े सदस्य, श्रद्धालु व शहरवासी भी शामिल रहे। विसर्जन समारोह में विभिन्न पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर संस्था के सदस्य दिखाई दिए। एक दूसरे का गुलाल लगाकर उत्साह का परिचय भी