गुडग़ांव, कोरोना महामारी से प्रदेश में पर्यटन का
कारोबार भी काफी प्रभावित रहा है। इस महामारी को प्रदेश व जिला प्रशासन
ने नियंत्रित करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी। इसी का परिणाम है कि
अब गुडग़ांव जिले में भी नए कोरोना संक्रमितों की संख्या नगण्य ही रह गई
है। यानि कि नए मामले इक्का-दुक्का ही आ रहे हैं। गुडग़ांव जिले के गांव
दमदमा स्थित झील पर्यटन का एक अच्छा स्थल है। कोरोना महामारी से पूर्व यह
पर्यटन स्थल प्रदेश के ही नहीं, अपितु अन्य प्रदेशों के सैलानियों से
गुलजार रहता था। झील में जहां सैलानी नौका विहार करते नजर आते थे, वहीं
कोरोना काल में यह पर्यटन स्थल एक प्रकार से बंद ही हो गया था। कोरोना
महामारी के बाद इस पर्यटन स्थल पर फिर से सैलानियों का पहुंचना शुरु हो
गया है। पर्यटन विभाग ने भी सैलानियों की सुविधाओं के लिए पूरी व्यवस्था
की हुई है। दमदमा पर्यटन स्थल की जानकारी रखने वालों का कहना है कि बारिश
के बाद लंबी चौड़ी झील में 10-12 फुट पानी एकत्रित हो गया है। शनिवार व
रविवार को सैलानियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। यह सैलानी
गुडग़ांव से ही नहीं, अपितु आस-पास के दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब आदि
क्षेत्रों से भी पहुंचने शुरु हो गए हैं। पर्यटन विभाग ने नौका विहार की
पूरी व्यवस्था की हुई है। यहां पर सैलानी नौका विहार का आनंद उठा रहे
हैं। अरावली की तलहटी में स्थित दमदमा झील सैलानियों के आकर्षण का केंद्र
बनती जा रही है। पर्यटन विभाग ने एडवेंचर कैंप की व्यवस्था भी झील परिसर
में की हुई है। जिसमें हर आयु वर्ग के लोग तरह-तरह के एडवेंचर में
बढ़-चढक़र हिस्सा भी ले रहे हैं। पर्यटन विभाग ने खान-पान की पूरी
व्यवस्था भी की है। सैलानियों के लिए हट व एयरकंडीशन रुम्स की व्यवस्था
भी की है। बच्चे कैमल राईडिंग का आनंद भी झील परिसर में ले रहे हैं।
पर्यटन विभाग का मानना है कि पिछले डेढ वर्षों से प्रभावित हुआ कारोबार
अब फिर से पटरी पर आना शुरु हो गया है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो दमदमा
झील पर्यटन स्थल पर सैलानियों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि होगी और
पर्यटन विभाग को भारी राजस्व की प्राप्ति भी होगी।

https://t.me/iGaming_live/4869
No long roads.
No overexplaining.
Only what matters, when it matters.
Fresh signals.
Clear mechanics.
Moments that feel right — not forced.
This is where rhythm meets timing,
and timing quietly turns into advantage.
You scroll — you get it.
You stay — you feel it.
https://t.me/s/portable_1WIN
Slide in.
Catch the flow.
Stay where momentum lives.