NCRदेशराज्य

कोरोना महामारी का असर गणेश महोत्सव पर भी सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति ने डेढ़ दिनल का शुरु किया गणेश महोत्सव विघ्रहर्ता की पूजा-अर्चना कर की कोरोना महामारी से निजात दिलाने की कामना

गुडग़ांव, सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति द्वारा सैक्टर 31
स्थित एक सदस्य के आवास पर डेढ़ दिन के लिए ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा की
स्थापना कर उत्सव का शुभारंभ किया। गणेश प्रतिमा पूरे विधि-विधान के
अनुसार पंडित अशोक कुलकर्णी द्वारा स्थापित की गई। गणेश प्रतिमा स्थापना
कार्यक्रम में समिति से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य तथा शहर के गणमान्य
व्यक्ति भी शामिल हुए। सभी ने गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर लड्डूओं का
भोग भी लगाया। कार्यक्रम में शामिल हुए गणमान्य व्यक्तियों को समिति के
अध्यक्ष मनोज खरड़ आदि ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की।
कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी लोगों ने फेस मास्क भी
लगाए हुए थे। कार्यक्रम स्थल गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के
जयघोष से गुंजायमान रहा। इसी प्रकार मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात आदि
प्रदेशों के मूल के निवासियों ने भी अपने घरों में गणेश प्रतिमा की
स्थापना कर पूजा-अर्चना की और देश में व्याप्त कोरोना वायरस से
देशवासियों को निजात दिलाने के लिए विघ्रहर्ता गणेश जी से कामना भी की कि
इस महामारी से देश व विश्व को निजात दिलाई जाए। कोरोना महामारी के कारण
गणेशोत्सव को बहुत ही सीमित कर दिया गया है। प्रतिवर्ष यह उत्सव करीब
सप्ताह तक विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में
आयोजित किया जाता था, जिसमें स्थानीय लोग भी बढ़-चढक़र भाग लेते थे, लेकिन
कोरोना के कारण इस बार ऐसा नहीं हो सका है।

.

Comments (4)

  1. В лабиринте азарта, где каждый площадка пытается заманить заверениями простых выигрышей, рейтинг казино честных
    превращается как раз той ориентиром, что проводит через дебри рисков. Игрокам профи и дебютантов, которые надоел из-за ложных заверений, такой помощник, дабы ощутить подлинную rtp, словно вес выигрышной монеты у руке. Минус пустой ерунды, только реальные площадки, в которых отдача не только число, а реальная фортуна.Собрано по яндексовых трендов, как паутина, что захватывает самые актуальные тренды по интернете. В нём минуя роли для шаблонных фишек, любой момент словно карта у покере, там обман проявляется мгновенно. Игроки видят: в стране тон разговора и иронией, там сарказм скрывается под рекомендацию, даёт миновать обмана.В https://www.mixcloud.com/Don8Play/ этот топ находится словно раскрытая колода, готовый на старту. Зайди, если нужно увидеть биение реальной азарта, без мифов и разочарований. Для что знает вес выигрыша, он словно взять ставку у руках, минуя глядеть по дисплей.

Comment here