गुरुग्राम। ग्लोबल एलायंस फॉर कॉर्पोरेट सर्विसेज (जीएसीएस) द्वारा गुरुग्राम में जीएसीएस एग्जिीविशन कम कांफ्रेंस 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें कॉर्पोरेट जगत, उद्योग विशेषज्ञों और विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए और उन्होंने अपने विचारों, अनुभवों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। संस्था के फाउण्डर समीर सक्सेना व राहुल लाल का कहना है कि इस आयोजन में विधायक अमित अग्रवाल विशेष रुप से शामिल हुए। उन्होंने नवाचार, सहयोग और भविष्य उन्मुख सोच को अधिक बल दिया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का बढ़ता प्रभाव और कार्यस्थलों का भविष्य, मास ट्रांजिस्ट में हो रहे नवाचार और शहरी विकास पर इसका प्रभाव, रिस्क एंड सिक्योरिटी के बदलते आयाम और संगठनों के लिए उभरती चुनौतियाँ तथा ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर (जीसीसी) की भूमिका आदि विषयों पर खुलकर चर्चा की गई।कार्यक्रम में विभिन्न प्रदर्शकों ने अपने नवीनतम उत्पादों, सेवाओं और समाधान प्रस्तुत किए, जिससे उपस्थित लोगों को उद्योग की नई प्रवृत्तियों और तकनीकी प्रगति की जानकारी मिली। साथ ही, इस आयोजन ने नेटवर्किंग के अनेक अवसर प्रदान किए, जिससे नए व्यावसायिक संबंध स्थापित हुए और सहयोग की संभावनाएं मजबूत हुईं। सभी वक्ताओं का यही कहना रहा कि प्रभावी संवाद, नवाचार और सहयोग के माध्यम से ही उद्योग के भविष्य को सशक्त बनाया जा सकता है।
कॉर्पोरेट जगत व उद्योगों को लेकर हुई खुलकर चर्चा : समीर सक्सेना

