गुडग़ांव, भाजयुमो की बैठक का आयोजन डीएलएफ क्षेत्र स्थित
कार्यालय में वीरवार को मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव की अध्यक्षता
में किया गया, जिसमें मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में
शामिल हुए। मनीष यादव ने कहा कि भाजपा विश्व की एकमात्र ऐसी राजनीतिक
पार्टी है, जो पूरी तरह कार्यकर्ताओं को समर्पित है। पार्टी में कोई भी
सदस्य कितने ही ऊंचे पद पर हो, लेकिन वह कार्यकर्ता के रूप में ही कार्य
करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से ही भाजपा आज विश्व की सबसे
बड़ी पार्टी बनी है, जिसमें देशवासियों का ही नहीं, अपितु विश्व के अन्य
देशों का भरोसा देखा जा सकता है। लोकसभा के चुनाव में पार्टी को मिली
प्रचंड जीत इसका प्रमाण है। प्रदेश में मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं के
प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इस लोकसभा
चुनाव में नए बने मतदाताओं को भी पार्टी से जोडऩे और सरकार की कल्याणकारी
नीतियों का प्रचार-प्रसार करने में किसी प्रकार की कोई कसर बाकी न रखें।
कार्यकर्ताओं से ही बनी है भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : मनीष यादव


https://t.me/s/be_1win/601