सोहना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। सोहना क्षेत्र में एलपीजी गैस की घरेलू सप्लाई फिलहाल सामान्य बनी हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।हालांकि प्राप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पिछले चार से पांच दिनों से बाधित बताई जा रही है। होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई व्यापारियों का कहना है कि गैस एजेंसियों से समय पर कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है।स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो बाजार में काम करने वाले होटल व रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।गैस एजेंसी से जुड़े सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय हालात और आपूर्ति व्यवस्था में आई बाधाओं के कारण कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।विजय गैस एजेंसी के अनुसार फिलहाल राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई नियमित रूप से जारी है और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है।
कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई 4–5 दिन से बाधित

