NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

एक माता का अपमान भारतीय संस्कृति का अपमान हैं-सर्वप्रिय त्यागी*

गुरुग्राम।राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जनसभा में प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी माता जी के बारे में गालियां देने के विरोध में आज गुरुग्राम भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में भाजपा कार्यक्रयाओ ने अग्रवाल धर्मशाला चौक पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव  का पुतला फूंक कर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में अपनी घटिया मानसिकता का प्रचार भी तेज कर दिया हैं, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक विधानसभा चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जा सकते है ये आज सारे देश ने देख लिया है, हजारों की संख्या में उपस्थित जनसभा में  कांग्रेसी और आरजेडी कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री जी की स्वर्गवासी माता जी को गंदी-गंदी गालियां देना अशोभनीय कुकृत्य हैं जिससे हर भारतीय शर्मिंदा हैं। बिहार देश का एक सुसंस्कृत राज्य हैं जिसमे भारतीय संस्कृति और संस्कारों की बेजोड़ परम्परा हैं, बिहार की पावन भूमि ने गुरु गोबिंद सिंह, भगवान महावीर, दरिया साहिब जैसे महान संत पैदा किए हैं, आर्यभट्ट जैसे महान गणितज्ञ दिए हैं, सच्चिदानंद सिन्हा, जयप्रकाश नारायण और भारत के पहले महामहिम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की पावन जन्मस्थली बिहार राज्य की विधानसभा का चुनाव जीतने की लालसा में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघकर एक माता का अपमान करना राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बिहार की संस्कारी जनता सबक अवश्य सिखाएगी।राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतला दहन कर किए गए विरोध प्रदर्शन में गुरुग्राम भाजपा के दोनों महामंत्री अजित यादव, मनीष सैदपुर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष तिलकराज मल्होत्रा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप गुर्जर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक निर्मल, एस. सी. मोर्चा अध्यक्ष धर्मबीर भांगरोला, सभी मंडल अध्यक्ष,   भाजपा के सभी पार्षद गण एवं गुरुग्राम भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया।