गुरुग्राम।गुरुग्राम जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान वरिष्ठ अधिवक्ता कुलभूषण भारद्वाज ने सेक्टर 29 में खुलेआम चल रही गंभीर अवैध गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि एचएसवीपी द्वारा होटल प्रयोजन के लिए आवंटित की गई प्लॉट संख्या 1 से 17 (लेमन ट्री होटल को छोडक़र) अवैध रूप से बार, पब एवं नाइटक्लबों में परिवर्तित कर दिए गए हैं। उनका कहना है कि प्लॉट संख्या 11 एवं 12, जो केवल होटल संचालन हेतु स्वीकृत हैं, वहाँ कई बार संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जो एससीओ कार्यालय उपयोग हेतु निर्धारित है, उनमें विभिन्न मंजिलों पर कई बार अवैध रूप से चल रहे हैं। उनका आरोप है कि इन प्रतिष्ठानों में अवैध एवं मिलावटी शराब खुलेआम परोसी जा रही है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। चिंताजनक तथ्य यह है कि एसटीएफ की तैनाती के बावजूद अन्य अनैतिक गतिविधियाँ जारी हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इन प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
आवंटित किए गए प्लाटों में चल रही है अवैध गतिविधियां

