गुरुग्राम। विचित्रा व अमीरा फूड्स के श्रमिक पीएफ की राशि के लिए श्रमिक बार-बार पीएफ कार्यालय के चक्कर काटर रहे हैं। पीएफ विभाग की उदासीनता के कारण श्रमिक हताश व निराश हो चुके हैं। जब भी वे पीएफ विभाग के कार्यालय पहुंचते हैं, उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। श्रमिक संगठन एटक ने श्रमिकों की उक्त समस्या को लेकर धरने प्रदर्शन की घोषणा की हुई थी, जिसके लिए पीएफ कमिश्रर प्रमोद कुमार को पत्र भी भेजा गया था। एटक के राज्य महासचिव कामरेड अनिल पंवार की अध्यक्षता में श्रमिकों का प्रतिनिधिमंडल सैक्टर 56 स्थित पीएफ कार्यालय पहुंचा और पीएफ कमिश्रर से पीएफ मुद्दे पर चर्चा की। पंवार का कहना है कि पीएफ कमिश्रर से आश्वस्त किया है कि अगले सप्ताह विस्तार से बातचीत कर कार्यवाही की जाएगी। दोनों पुराने विवादों का समाधान कराने के प्रयास किए जाएंगे। श्रमिक नेता ने कहा कि एटक संगठन ने भी प्रस्तावित धरने प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में श्रमिक नेता सतीश खटकड़, मनोज कुमार, संदीप कुमार, अजय कुमार, भूरे लाल श्रीवास्तव, अनील कुमार, टुनटुन, श्रीराम, राजेंद्र, सतीश धानिया, धीरेन्द्र गुप्ता, शिव कुमार, चंदन सिंह आदि शामिल रहे।
अमीरा फूड्स और विचित्रा के पीएफ विवाद को लेकर पीएफ कमिश्नर से मिला श्रमिकों का प्रतिनिधिमंडल

