NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

अमित कटारिया चुने गए भवानी एनक्लेव आरडब्ल्यूए के प्रधान

गुरुग्राम। भवानी एनक्लेव कॉलोनी में लंबे समय से लंबित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव आखिरकार बेहद शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हो गया, जिसमें प्रधान पद के लिए अमित कटारिया उर्फ मोनू कटारिया ने एकतरफा जीत हासिल की। उन्हें कॉलोनी वासियों का सबसे ज्यादा समर्थन मिला और वे 410 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। वहीं, चुनावी दौड़ में दूसरे नंबर पर शैलेश यादव रहे, जिन्हें 143 वोट मिले। 135 वोट लेकर सतेंद्र मलिक तीसरे व 32 वोट लेकर कटार सिंह चौथे स्थान पर रहे। कार्यकारिणी के 2 सदस्यों के चुनाव भी कराए गए, जिनमें 369 मतों के साथ रोहताश कुमार व 328 मतों के साथ मुकेश कुमार को सदस्य चुना गया। भवानी एनक्लेव में कुल एक हजार 97 वोट पंजीकृत हैं, जिनमें से 768 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष रखने के लिए हर घर से केवल एक ही वोट डलवाया गया था। गिनती के दौरान 37 वोट अवैध घोषित किए गए। अमित कटारिया ने आरडब्ल्यूए के सदस्यों को आश्वस्त किया कि यह भवानी एनक्लेव के हर एक निवासी की जीत है। सालों से थमे हुए विकास कार्यों को गति देना और कॉलोनी में सुरक्षा व बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में छोटे लाल प्रधान, संतराम भारद्वाज, जयप्रकाश शर्मा, गोविन्द अग्रवाल, कुलदीप लोहान और संजय शर्मा आदि का योगदान रहा।