गुडग़ांव, कोरोना वायरस के प्रकोप से जिलेवासी धीरे-धीरे
उबरते दिखाई
देने शुरु हो गए हैं। कोरोना के कारण प्रभावित हुआ औद्योगिक
क्षेत्र भी
धीरे-धीरे पटरी पर आना शुरु हो गया है। ऑटो मोबाइल क्षेत्र की
अग्रणी वाहन
निर्मात्री मारुति सुजूकी के गुडग़ांव व आईएमटी मानेसर स्थित
प्लाटों मे
भी उत्पादन ने गति पकड़ ली है। अब दोनों पारियों में वाहनों
का उत्पादन
हो रहा है। सामाजिक दूरी व प्लांट को सैनिटाइज कराने तथा फेस
मास्क का इस्तेमाल
करने के प्रशासन के सभी दिशा-निर्देशों का पालन कराया
जा रहा है।
इसी प्रकार दोपहिया वाहन निर्मात्री होण्डा मोटर्स व हीरो
मोटोकॉर्प
में भी उत्पादन ने गति पकडऩी शुरु कर दी है। इन बड़े
प्रतिष्ठानों
को कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाले ज्वाईंट वैंचर्स में भी
प्रतिष्ठानों
की मांग के अनुसार उत्पादन किया जा रहा है। हालांकि ज्वाईंट
वैंचर्स को
प्रवासी श्रमिकों की कमी अवश्य ही खल रही है। इसी प्रकार
उद्योग विहार
औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठानों में भी उत्पादन तेजी
से होना शुरु
हो गया है। इस औद्योगिक क्षेत्र में अधिकांश गारमेंटस की
इकाईयां स्थित
हैं जहां से उत्पादन को एक्सपोर्ट किया जाता है।
प्रतिष्ठानों
के संचालक एक्सपोर्ट के ऑर्डर को पूरा कराने में जुटे हैं,
ताकि आर्थिक
व्यवस्था पटरी पर आ जाए। इसी प्रकार बिनौला, सिंधरावली,
बावल, नरसिंहपुर,
खैडक़ीदौला आदि औद्योगिक क्षेत्रों स्थित छोटे-बड़े
औद्योगिक प्रतिष्ठानों
ने भी उत्पादन में गति पकड़ ली है। सभी
प्रतिष्ठानों
में जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पूरा पालन कराया जा
रहा है। हालांकि
जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या गत सप्ताह की अपेक्षा
इस सप्ताह
कम ही बताई जा रही है, लेकिन जिला प्रशासन व जिलेवासियों के
लिए ये सबसे
बड़ी राहत की बात है कि कोरोना के मरीजों के ठीक होने की दर
में वृद्धि
हुई है। जिला प्रशासन ने कोरोना को नियंत्रित करने के लिए सभी
आवश्यक कदम
उठाए हुए हैं। यहां तक कि निजी अस्पतालों में कोरोना का उपचार
करने के लिए
प्रदेश सरकार ने रेट निर्धारित कर दी हैं, ताकि ये निजी
अस्पताल कोरोना
पीडि़तों से मनमानी राशि न वसूल कर सकें। गुडग़ांव
पुलिसकर्मी
भी कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। करीब 70 से अधिक
पुलिसकर्मी
कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। गत दिवस सुशांत लोक पुलिस थाना
प्रभारी सहित
5 अन्य पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनका
उपचार चल रहा
है। इसी प्रकार शिक्षा विभाग में भी 3 शिक्षक कोरोना
पॉजिटिव बताए
गए हैं। उधर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य व गृहमंत्री अनिल
विज बीमार
होते हुए भी कोरोना की पूरी जानकारी समय-समय पर ले रहे हैं और
जिला प्रशासन
को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर रहे हैं, ताकि कोरोना के
प्रकोप को
रोका जा सके। अनलॉक वन के 27वें दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों
में आवागमन
सामान्य ही रहा। शनिवार को सरकारी कार्यालयों में अवकाश होने
के कारण शहर
की सडक़ों पर यातायात का दबाव भी कम ही दिखाई दिया। लोग
आवश्यक कार्यों
से ही अपने घरों से फेस मास्क आदि लगाकर निकल रहे हैं।
पुलिस प्रशासन
ने सख्त आदेश दिए हुए हैं कि बिना फेस मास्क लगाकर घूमने
वालों के खिलाफ
सख्त कार्यवाही की जाएगी। उनके चालान किए जाएंगे। पुलिस
प्रशासन के
इस आदेश का शहरवासियों पर अच्छा असर पड़ता दिखाई देना शुरु हो
गया है।

Comment here