NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

हर हर महादेव सेवा संघ ने बैठक कर सौंपी सदस्यों को जिम्मेदारियां : संजय प्रधान

गुरुग्राम। धार्मिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा रविवार को देवीलाल कालोनी स्थित कार्यालय में संस्था की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष संजय प्रधान का कहना है कि आगामी 3 जुलाई से शुरु हो रही श्री अमरनाथ यात्रा व 31 जुलाई से शुरु हो रही कावड़ यात्रा पर विस्तृत चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि आगामी एक जुलाई को संस्था का जत्था श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होगा। शिव भक्त कावडिय़ों के लिए 31 जुलाई को निशुल्क मोबाइल चिकित्सा सेवा हरिद्वार के लिए रवाना की जाएगी। बैठक में वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसको सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। दोनों धार्मिक कार्यक्रमों के लिए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सदस्यों को अपने अपने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र पंजीकरण कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। बैठक में संस्था के डा. सुनील कुमार, सुमित नागपाल, सुमित टुटेजा, रूपचंद, आरपी सिंह, राजकुमार, कपिल प्रजापति, संजय कुमार, मनोज कुमार, मनोज पाल, दीपांशु, सागर, महेश कुमार, कृष्ण कुमार, मनीष, मोंटी, सुभाष, संतोश, रामकिशन आदि सदस्य मौजूद रहे।