NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्यस्वास्थ्य

हरियाणा में सपा के विस्तार को लेकर मनीष यादव ने सांसद अवधेश प्रसाद से की मुलाकात

गुरुग्राम। हरियाणा प्रदेश में विभिन्न राजनैतिक दल अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटे हैं, ताकि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में वे भी अपनी राजनैतिक पार्टी का विस्तार करते हुए हरियाणा प्रदेश में अपने जिताऊ उम्मीदवार उतार सकेें। समाजवादी पार्टी (सपा) की निगाह भी हरियाणा प्रदेश की ओर लगी हैं। सपा ने हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष भी नियुक्त कर उनकेे सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं की भी घोषणा की हुई है। सपा की लोहिया वाहिनी के गुरुग्राम जिले के मोलाहेड़ा के मनीष यादव को प्रदेश का अध्यक्ष घोषित किया हुआ है। मनीष यादव पिछले एक पखवाड़े से सपा के नेताओं व पदाधिकारियों ने भेेंट करने में लगेे हैं। गत दिवस उन्होंने अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद से राजधानी दिल्ली स्थित उनके आवास पर भेंट कर हरियाणा मेें सपा के विस्तार से संबंधित चर्चा की। मनीष यादव का कहना है कि चर्चा सार्थक रही और सांसद ने गुरुग्राम आने का उनका आमंत्रण भी स्वीकार कर लिया है। मनीष यादव का कहना है कि गत सप्ताह वह सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव से भी मिले थे और उनसे भी पार्टी विस्तार के बार में चर्चा हुई थी।