NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

समय रहते पैंशनरों की लंबित पड़ी मांगों को पूरा करे सरकार

गुरुग्राम। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन महरौली रोड स्थित बिजली निगम के विश्राम गृह में शनिवार को पूर्व असिस्टेंट इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य शामिल हुए। संस्था के वीबी चौधरी, अनिल कुमार जैन, संजीव चोपड़ा, चौधरी दलजीत सिंह, रतिराम, पंडित जीवन लाल शर्मा, राजन शर्मा, बाबूलाल शर्मा ने कहा कि सरकार पेंशनरों की लंबित पड़ी विभिन्न मांगो पर कोई ध्यान नहीं दे रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। 3 साल से कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी तक यह योजना क्रियान्वित नहीं हुई है। पेंशनरो को एलटीसी, मेडिकल बिल्स एवं नोशनल इंक्रीमेंट, कॉम्यूटेशन पेंशन, पेंशनर सेवा केंद्र आदि के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि पेंशनरों की सभी लंबित मांगों की तरफ ध्यान देकर उन्हें पूरी करें। बैठक में प्रीत सिंह कटारिया, एमएल यादव, राजन शर्मा, सत्य प्रकाश, मेहर चंद शर्मा, जीवन लाल शर्मा, हरि सिंह, अरविंद कुमार, राज सिंह, राकेश कुमार, नेतराम, ताराचंद, सुंदर दास, चांदराम, महेंद्र प्रताप, रतनलाल, किशोरीलाल, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।