गुरुग्राम, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था
चरमराई हुई है। हालांकि नगर निगम समय-समय पर दावे करती रही है कि सफाई
व्यवस्था के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त सफाईकर्मियों की तैनाती
की हुई है, लेकिन विभिन्न क्षेत्रों में पड़े कूड़े के ढेर नगर निगम के
इन दावों की पोल खोलने के लिए ही पर्याप्त हैं। शहर के बीचोंबीच
गुरुद्वारा रोड़ स्थित सब्जी मंडी का बुरा हाल है। सब्जी मंडी में कूड़े
के ढेर लगे हुए हैं, जिनमें आवारा पशु मुंह मारते दिखाई देते हैं। मंडी
में प्रवेश करते ही सब्जी खरीदने वालों को इन गंदगी के ढेरों का सामना
करना पड़ता है। कूड़े के ढेर के आस-पास ही फलों व सब्जियों की रेहडिय़ां
भी लगी हैं। मंडी में घुसते ही बदबू आनी शुरु हो जाती है। लोगों को मंडी
जाने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब लोगों ने
कोरोना से बचने के लिए फेस मास्क लगाना शुरु कर दिया है। इससे लोगों को
मंडी में गंदगी का एहसास कम ही होता है। मंडी में आने वाले लोगों में
अधिकांश संख्या महिलाओं की होती है। उनका कहा है कि नगर निगम प्रशासन इस
ओर कोई ध्यान क्यों नहीं देता। विक्रेताओं का कहना है कि नगर निगम
प्रतिदिन इस कूड़े कचरे को उठाकर नहीं ले जाता। हफ्ते में एक-2 दिन ही
मुश्किल से कूड़ा उठाया जाता है। उन्हें बदबू का सामना करना पड़ता है।
कूड़े में आवारा पशु मुंह मारते फिरते हैं, जिससे सदैव इनके कारण
दुर्घटना होने का भय भी बना रहता है। बरसात के दिनों में तो यहां खड़ा
रहना भी मुश्किल हो जाता है। उनका कहना है कि नगर निगम को यहां से नियमित
रुप से कूड़ा उठाना चाहिए।
सब्जी मंडी में लगे हैं कूड़े के ढेर, प्रशासन नहीं दे रहा कोई ध्यान

Comment here