NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशराजनीतिराज्य

सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष ने की उत्तरप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात

गुरुग्राम। हरियाणा में समाजवादी पार्टी (सपा) अपना राजनैैतिक जनाधार बनाने में जुटी है। सपा ने प्रदेश में लोहिया वाहिनी हरियाणा का गठन कर जिले के मोलाहेडा गांव के मनीष यादव को प्रदेशाध्यक्ष बनाया हुआ है। मनीष यादव युवाओं को सपा से जोडऩे के प्रयास में जुटे हैं और समय समय पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों से मुलाकात कर हरियाणा प्रदेश में जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा भी करते रहते हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) लोहिया वाहिनी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव ने उत्तरप्रदेश के सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की और शॉल भेट कर उनका स्वागत किया। मनीष यादव का कहना है कि चर्चा सार्थक रही और प्रदेशाध्यक्ष ने हरियाणा आने का उनका आमंत्रण भी स्वीकार कर लिया है, शीघ्र ही उनका हरियाणा आगमन होगा।