NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

सडक़ों पर खुले पड़े हैं सीवर के मैनहॉल, दे रहे हैं दुर्घटनाओं को आमंत्रण

गुरुग्राम।शहर के अधिकांश क्षेत्रों में मुख्य सडकों सहित आवासीय सैक्टरों, कालोनियों में जहां सीवर के मैनहॉल जर्जर है, वहीं कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां सडक़ें जर्जर अवस्था में हैं। इन सबके कारण हमेशा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। शहर के कई इलाकों में सडक़ों पर गड्ढे बने हुए हैं जो वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी में डाल रहे हैं। जिससे दुर्घटना तक घटित हो जाती हैं। पटौदी चौक से न्यू कालोनी जाने वाले मार्ग पर एक ट्रक गड्ढे में फंस गया, जिसके कारण सडक़ पर लंबा जाम लग गया। समाजसेवी राजेश पटेल व क्षेत्र के निवासियों पुष्कर, राजेश सिंह,  अमित, सुरेश, योगित, गर्वित, शिवम, भाग्य, कनिका, सखी, अनामिका, सृष्टि, नैंसी, आयशा, पलक, आलिया, पिंकी, रश्मि, निधि भल्ला आदि का कहना है कि सडक़ पर कई जगह सीवर के मैनहॉल जर्जर हालत में हैं। इस मार्ग का अधिकांश हिस्सा खराब है। सडक़ किनारे जो भी सीवर के ढक्कन हैं, उनकी गुणवत्ता बिल्कुल सही नहीं है। कई सीवर के ढक्कन टूट चुके हैं।  उनका कहना है कि ट्रक के फंस जाने के कारण सडक़ के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने निगम व जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि उक्त मार्ग का निरीक्षण कर सडक़ की हालत को दुरुस्त कराया जाए। जनहित में सीवर के मैनहॉल की मरम्मत कराकर उसपर ढक्कन लगवाया जाए और मैनहॉल की सफाई कराई जाए, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं की पुनरावृति न हो।