NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

 वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता

गुरुग्राम। समाजवादी पार्टी (सपा) लोहिया वाहिनी के युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव हरियाणा में सपा की राजनैतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। समय समय पर वह अपने सहयोगियों के साथ जहां सपा से कार्यकर्ताओं को जोडऩे का कार्य कर रहे हैं, वहीं सपा के वरिष्ठ नेताओं के दिशा-निर्देशानुसार भी सपा को हरियाणा में मजबूत करने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में मनीष यादव की बहन के वैवाहिक समारोह में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकों ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया। इन नेताओं की उपस्थिति यही दर्शा रही थी कि सपा का हरियाणा में जनाधार बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव बिजेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शिवम यादव, राजेश यादव, प्रदेश सचिव बॉबी यादव, अशोक यादव, श्रीनिवास यादव, ऐला स्वामी, सूबे सिंह बोहरा आदि शामिल रहे और नवदंपत्ति को सभी ने आशीर्वाद भी दिया