गुरुग्राम। सामाजिक संस्था राष्ट्रीय सैनी सभा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन झाड़सा स्थित सैनी भवन में प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सैनी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें संस्था से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की मेजबानी गुरुग्राम जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से जिले की नई टीम का गठन किया गया, जिसमें विक्रम सैनी को गुरुग्राम हल्का प्रधान, कौशल सैनी को पटौदी हल्का प्रधान और एडवोकेट दुष्यंत सैनी को बादशाहपुर हल्का प्रधान, बलदेव सैनी को जिला उपाध्यक्ष, अशोक सैनी को जिला महासचिव बनाया गया। इसके साथ ही महेश सैनी और धर्मपाल सैनी को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सैनी ने कहा कि समाज की एकता और मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से कार्य करें। उन्होंने सैनी भवन के नव-निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की और समाज बंधुओं को बधाई दी। बैठक का एक प्रमुख एजेंडा महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर बनने वाले पार्क का मुद्दा रहा। सभी पदाधिकारियों ने एकमत से निर्णय लिया कि इस पार्क को भव्य रूप से बनाया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही हरियाणा के मुख्यमंत्री से समय लेकर मुलाकात की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महापुरुषों के नाम पर बने स्थल हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं। बैठक में समाज में शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करेंगे। जसवीर सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनी सभा हमेशा समाज के मान-सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी ने समाज हित में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय सैनी, जीवन सैनी, अनिल सैनी, राजपाल सैनी, जयसिंह सैनी, कृष्ण सैनी, आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सैनी सभा ने बैठक कर जिले की नई टीम का किया गठन

