NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

मुख्य सडक़ पर झूल रही हैं टूटी हुई लोहे की जालियां

गुरुग्राम। शहर के कई क्षेत्रों में यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिए दोनों सडक़ों के बीच लोहे की जालियां लगाई गई हैं, ताकि राहगीर समुचित रास्ते से ही सडक़ को पार कर सकें और संभावित सडक़ दुर्घटनाओं को टाला जा सके। प्रशासन का यह प्रयास सराहनीय है। लेकिन जब कभी किसी दुर्घटनावश ये जालियां टूट जाती हैं तो प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता और लापरवाह लोग सडक़ पार करते हुए दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। शीतला माता रोड स्थित सैक्टर 5 पुलिस स्टेशन टी प्वाईंट पर कुछ दिन पहले वाहन दुर्घटना हो गई थी, जिससे सडक़ के बीच लगी जालियां टूट गई थी। अब ये जालियां सडक़ के एक ओर झुकी हुई हैं। प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ये झुकी हुई जालियां कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। क्षेत्र के समाजसेवी एसपी चितोडिय़ा आदि का कहना है कि प्रशासन को सडक़ के बीच झूल रही जालियों को समय रहते ठीक करा देना चाहिए। ये झुकी हुई जालियां कभी भी दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकती हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।