सोहना स्वर्गीय कांता देवी बंसल की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भावुक माहौल में किया गया, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा सोहना पलवल रोड पर आयोजन की गई थी।श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सभा के दौरान हर किसी की जुबां पर यही शब्द थे—“चिट्ठी न कोई संदेश, कहां तुम चले गए…”, जिसने माहौल को और भी भावुक बना दिया। उपस्थित लोगों ने स्व. कांता देवी बंसल के सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाजसेवा में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।सांसद धर्मवीर सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा मां का स्थान आज दूसरा कोई नहीं ले सकता है।आज पोते पोतियों के लिए रूप में काम आता है।
आज से ही मां की यादें शुरू होंगी।परिवार में आज ही उनकी यादें ताजा होंगी ।मै जब भी बंसल परिवार में आता माता जी से मिलता रहता था बहुत ही सरल स्वभाव की थी।ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दे।उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा आज हमारी माता इस समय नहीं रही लेकिन उसकी यादें आज सभी ने ताजा की।मेरा जब भी सोहना आया बंसल परिवार आगे खड़ा देखा।मा में हिम्मत बहुत होती जब दवा काम नहीं करती तो अपनी दुआ से दवा का काम किया करती है। वहीं इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह,चेयर पर्सन प्रीति बागड़ी,ने पार्टी की ओर से स्व कांता देवी बसंल को श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदना प्रकट की।परिवार की ओर से सुभाष बंसल डेयरी वाले ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में मिला अपार प्रेम और सहयोग उनके लिए संबल बना है। उन्होंने कहा कि माता जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोतरहेगा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर बाबा मनोहर दास ने स्व कांता देवी बंसल को अपनी श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा में पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। पूरे कार्यक्रम में गमगीन माहौल बना रहा और हर आंख नम नजर आई।
इस अवसर पर सतबीर पहलवान,बलराज भड़ाना,योगेश हिलाल पुर पुर,रोहतास खटाना इनेलो जिला अध्यक्ष लोहाटकी, मनोज राघव बजरंगी प्रधान व्यापार मंडल संघ,हरीश नंदा,बार एसोसिएशन सोहना,अग्रवाल सभा सोहना के प्रधान रोहित गर्ग,सनातन धर्म सभा सोहना,पंजाबी सभा सोहना,याद राम गर्ग पीनगवा,मनीष जैन चेयरमैन झिरका,सोहना प्रेस क्लब ,प्रेस एसोसिएशन ,सहित हजारों लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

