गुरुग्राम। मकर सक्रांति का पर्व बुधवार को सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं व समाजसेवियों द्वारा धूमधाम से आयोजित किया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों स्थित मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की ईश्वर से कामना की। समाजसेवियों द्वारा दान आदि भी दिया गया। जरुरतमंदों को गर्म कपड़े आदि भी वितरित किए गए। कुछ कारोबारियों ने अपना नया कारोबार भी मकर सक्रांति पर्व से किया। पंडित मुकेश शर्मा का कहना है कि मकर सक्रांति से पृथ्वी पर अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाती है। माघ मेले का पहला स्नान मकर सक्रांति से शुरु होकर शिवरात्रि के आखिरी स्नान तक चलता है। गुरुग्राम से भी गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। सक्रांति के दिन स्नान करने के बाद दान देने की भी परंपरा बड़ी ही प्राचीन है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिवर्ष मकर सक्रांति पर्व पर गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार हर की पौड़ी पहुंचते रहे हैं। अधिकांश लोगों ने घरों तथा आस-पास के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और इस पर्व को मनाया। शहर के विभिन्न मंदिरों में मकर सक्रांति पर्व का आयोजन किया गया और मंदिरों में विशाल भण्डारों का आयोजन हुआ। समाजसेवियों ने न्यू व ओल्ड रेलवे रोड, सदर बाजार आदि क्षेत्रों में सक्रांति पर्व का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया। बड़ी संख्या में लोगों ने विशाल भण्डारों में प्रसाद ग्रहण किया।
मकर सक्रांति पर्व की रही धूम, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, अपने सामथ्र्यनुसार किया दान

