गुरुग्राम। भाजपा के एनडीए गठबंधन को बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल हुई है। प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश में इस जीत का जमकर जश्र मनाया जा रहा है। कार्यकर्ता आतिशबाजी कर रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं। भाजपा के आईटी सैल के प्रदेश सह संयोजक रवि बंसल ने इस जीत को सुशासन और विकास की जीत बताया है। उनका कहना है कि यह जीत जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बिहार की जनता की श्रद्धा को प्रकट करती है, वहीं जनता ने नीतीश कुमार के सुशासन पर पुन: विश्वास जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को वहां भारी बहुमत मिला है। बिहार की जनता ने विकास को चुना है और गुंडाराज को साफ़-साफ़ न कहा है। यह जीत जनता की सोच, विश्वास और सकारात्मक राजनीति की बड़ी विजय है। उनका कहना है कि बिहार चुनाव परिणामों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर विपक्षी दलों को आईना दिखाने का काम किया है। कांग्रेस को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। वोट चोरी के झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन जनता सब जानती है। जनता ने कांग्रेस के सभी आरोपों को न केवल नकारा, अपितु सुशासन को पुन: बिहार प्रदेश में लागू करने काम किया है। आगामी वर्षों में बिहार तेजी से तरक्की करेगा।
बिहार की जनता ने एनडीए की नीतियों पर जताया विश्वास : रवि बंसल

