NCRNewsUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर उन्हें किया याद

गुरुग्राम।वर्ष 1984 की 31 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके निजी सुरक्षा गार्डों ने अधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। देश उनकी कुर्बानी को कभी भी भुला नहीं पाएगा। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही देश व समाज तरक्की कर सकेगा। उक्त बात सामाजिक संस्था भगवान श्री परशुराम सेवादल के अध्यक्ष एवं जिला बार अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव पंडित अरुण शर्मा एडवोकेट तथा उनके सहयोगियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कही। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का जन्म प्रयागराज में 19 नवम्बर 1917 को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के घर हुआ था। वह वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमन्त्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। वह भारत की प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। उनका कहना है कि इंदिरा गांधी ने आतंकवाद को पंजाब में ब्लू स्टार ऑपरेशन चलाकर समाप्त किया था। पाकिस्तान की हिम्मत नहीं होती थी कि वह आंख उठाकर बात कर सके। इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में देश को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी थी। जरुरतमंदों व गरीब वर्ग के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रम को देश में लागू किया गया था। शर्मा ने कहा कि  देश ही नहीं, अपितु विदेशों में भी उनका नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। विश्व में वह मां दुर्गा का रुप व लेडी आयरन के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। अल्पायु में ही उन्होंने राजनीति में रुचि लेनी शुरु कर दी थी। उन्होंने कहा कि जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी तो उन्होंने विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए विदेश भी भेजा था। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण भी किया था। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी को युगों युगों तक याद किया जाएगा।