गुरुग्राम। प्रदेश के पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपीचंद का 77 साल की आयु में गत दिवस निधन हो गया, जिनका अंतिम संस्कार झाडसा स्थित श्मशान भूमि परिसर में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से कामना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सभी राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बतादें कि वर्ष 2000 में गुरुग्राम विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में जीतकर गोपीचंद गहलोत विधानसभा पहुंचे थे। इनेलो की की सरकार में वह डिप्टी स्पीकर बने थे। वर्तमान में वह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य थे।
पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत पंचतत्व में विलीन

