NCRNewsUncategorizedWorldअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कराई जाए निष्पक्ष जांच : अनिल पंवार

गुरुग्राम। जिले के मानेसर क्षेत्र स्थित औद्योगिक इकाईयों में चल रहे मजदूर आंदोलन को लेकर श्रमिक संगठन सयुक्त ट्रेड यूनियन (सीटीयू) ने लघु सचिवालय पर एकत्रित होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ठेकेदार मजदूरों की मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि सरकार समय रहते मिनिमम वेज रिवाइज कर देती तो औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक अशांति न पैदा होती। सीटीयू के सक्रिय सदस्य कामरेड अनिल पंवार का कहना है कि जब ट्रेड यूनियन कमेटी ने मिनिमम वेज को लेकर अपनी रिपोर्ट सरकार को दे दी थी तो आज की महंगाई को देखकर गहनता से न लेते हुए हल्के में लिया गया, जिसका नतीजा पूरे औद्योगिक क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यदि औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शांति बनाए रखना है तो श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करना होगा। उनका यह भी कहना है कि आज अधिकांश कंपनियों में अनियमित घंटों तक श्रमिक से काम लिया जा रहा है, ओवरटाइम की राशि सिंगल दी जाती है। इन सभी पर सरकार को विचार करना पड़ेगा, अन्यथा यह चिंगारी पूरे औद्योगिक क्षेत्र में फैलती जाए इससे इंकार नहीं किया जा सकता। टीयूसी ने 33 हजार रुपए माह वेतन लागू करने व दोगुना ओवरटाइम की मांग की है। उन्होंने वीरवार को रिचा कंपनी में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज करने की निदा करते हुए मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में कर्मचारी नेताओं जसपाल राणा, सुरेश नोहरा, मुकेश शर्मा, श्रवण कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, धीरेंद्र गुप्ता, ऊषा सरोहा, शिव कुमार, सुरेश सोलकी, वजीर कुमार आदि शामिल रहे।