NCRअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मिली जीत, प्रशंसकों ने मनाया जश्र

गुरुग्राम। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर देश के मान-सम्मान और तिरंगे की शान को पूरी दुनिया में और ऊंचा कर दिया है। इस ऐतिहासिक और गौरवशाली जीत की खुशी में पीएम श्री सेक्टर 4/7 स्थित सरकारी स्कूल में तिरंगा लेकर भव्य जश्न मनाया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इस जीत को समस्त देश की जीत बताया। विद्यालय परिसर में भारत माता की जय और तिरंगे की शान में नारे गूंज उठे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार के मार्गदर्शन में विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र अपनी खुशी का इजहार किया। जश्न मनाने वालों में प्रमुख रूप से प्रदीप, कुंदन, सरिता, चाहत, पूजा, निवेदिता, हेमा, रोहित, संदीप, शिवम, मयंक, विकास, नाजिया, सलीम, हाशिया, मुन्ना, तुलसी, नेहा, पायल, रूपा, अजय, काजल, जितेंद्र, सपना और राहुल सहित सैकड़ों नन्हें बच्चे और विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने हाथों में तिरंगा थामकर इस पल को यादगार बनाया और भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान पूरा विद्यालय देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।