LifestyleNCRNewsTechnologyUncategorizedWorldअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेस

नेशनिस्ट लाइफस्टाइल ब्रांड लव माइ इंडिया हुआ लॉन्च

गुरुग्राम। परिधानों के क्षेत्र में देश दिन-प्रतिदिन उन्नति करता जा रहा है। हालांकि देश के परिधानों में पाश्चात्य सभ्यता की झलक भी खुलकर दिखाई देती है। इस झलक को आधुनिकता का दौर कहा जाता है। देश के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में देश की पहचान खादी के परिधानों का इस्तेमाल राष्ट्रीय नेताओं सहित आमजन द्वारा भी किया जाता रहा है। परिधान क्षेत्र में प्रयासरत वंदना सेठी का कहना है कि हर रोज भारत की लाइफस्टाइल यानि कि खादी के परिधानों को धारण करना चाहिए। उनका कहना है कि उन्होंने नेशनलिस्ट लाइफस्टाइल ब्रांड ‘लव माय इंडिया’ लॉन्च किया है। हर दिन इंडिया को सेलिब्रेट करने के मिशन के साथ भारत एक ऐसी विरासत लेकर चलता है जो हज़ारों साल पुरानी है। हमारी यह सभ्यता विश्व के अन्य देशों से कहीं अधिक समृद्ध है, लेकिन आधुनिकता के इस दौर और बदलते परिवेश में हमारी लाइफस्टाफ धीरे धीरे विदेशी ट्रेंड की ओर झुकती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए लव माइ इंडिया लॉन्च किया गया है। यह लाइफस्टाइल ब्रांड जो सिर्फ़ मर्चेंडाइज़ या फैशन नहीं, बल्कि एक पहल है। देशभक्ति अवसरों व राष्ट्रीय पर्वों पर ही खादी धारण किए लोग दिखाई देते हैं, जबकि हर दिन इस प्रकार के परिधान देशवासियों द्वारा पहने जाने चाहिए। उनका कहना है कि यह परिधान रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बने। इसी सोच के साथ उन्होंने लव माइ इंडिया जन जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। देशभक्ति को रोजमर्रा की जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।