GadgetsNCRNewsTechnologyUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्यविदेश

जीएसीएस अपने 10वें स्थापना दिवस को मनाएगा धूमधाम से : राहुल लाल

गुरुग्राम। ग्लोबल एसोसिएशन फॉर कॉरपोरेट सर्विसेज (जीएसीएस) अपनी स्थापना के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी सितम्बर माह में दिल्ली-एनसीआर में देश के अब तक के सबसे बड़े और भव्य कॉन्क्लेव का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ दिग्गजों और शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं का एक ऐतिहासिक समागम होगा। यह जानकारी जीएसीएसइस मील के पत्थर की घोषणा करते हुए राहुल लाल ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के सबसे महत्वपूर्ण विषयों जैसे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रभाव, बुनियादी ढांचे का विकास, वैश्विक युद्धों से उत्पन्न चुनौतियां, स्थिर आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर पर गहन मंथन करना है। यह भव्य आयोजन न केवल एक दशक की सफलता का उत्सव मनाएगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति देने और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ भविष्य की तकनीक का तालमेल बिठाने के लिए उद्योग जगत के दूरदर्शी विचारकों को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। इसके माध्यम से जीएसीएस भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करने और कॉर्पोरेट जगत में सहयोग के नए मानकों को स्थापित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।