गुरुग्राम। सामाजिक संस्था जनसेवा समिति द्वारा सिविल लाईंस क्षेत्र स्थित अग्रवाल धर्मशाला के निकट रविवार को 57वें विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के जतिन व प्रवेश शर्मा का कहना है कि अन्नदान ही सबसे बड़ा दान है। यदि किसी जरुरतमंद व्यक्ति को भोजन करा दिया जाए, यही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है। संस्था सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने शहर के सामथ्र्यशील लोगों से भी आग्रह किया है कि वे भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों को बढावा देें, ताकि जरुरतमंदों को ससम्मान भोजन भी प्रसाद के रुप में उपलब्ध हो सके। आयोजन को सफल बनाने में संजय मेहरा, सिवास, युसुफ, अमित आदि का सहयोग रहा।
जनसेवा समिति ने किया 57वें विशाल भण्डारे का आयोजन
