NCRदेशराज्य

चौधरी भजनलाल की 9वीं पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने किया याद

गुडग़ांव, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल 9वीं
पुण्यतिथि उनके समर्पित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर
श्रद्धांजलि दी। भगवान श्री परशुराम सेवादल के अध्यक्ष पंडित अरुण शर्मा
एडवोकेट, मुकेश सैनी, राजेश वाल्मीकि, पंकज त्यागी आदि ने श्रद्धांजलि
अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी भजनलाल राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी थे।
उन्होंने अपना राजनैतिक सफर गांव की पंचायत से शुरु किया और देश की सबसे
बड़ी पंचायत लोकसभा व प्रदेश की विधानसभा में भी कई बार निर्वाचित हुए और
प्रदेश केंद्र में कृषि मंत्री व प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री भी बने।
देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने में उनका विशेष योगदान रहा
है। उन्हें राजनीति का पीएचडी कहा जाता था। अपने विनम्र स्वभाव के कारण
वह जनता में बड़े ही लोकप्रिय थे। प्रदेश की जनता आज भी उनके शासनकाल को
याद करती है। उनके पुत्र कुलदीप बिश्रोई भी वर्तमान में प्रदेश में
कांग्रेस के विधायक हैं। चौधरी भजनलाल का राजनैतिक सफर बेदाग रहा और
प्रदेश में उनका नाम आज भी आदर के साथ लिया जाता है। वे हर वर्ग के सच्चे
हितैषी थे।

Comments (1)

  1. Tôi thường xuyên quay lại trang này mã nhận thưởng 888slot TONY05-21

Comment here