गुडग़ांव, चीन और पाकिस्तान भारत की बढ़ती लोकप्रियता को
नहीं पचा पा रहा है। कोरोना वायरस का जन्मदाता चीन अपनी हरकतों से बाज
नहीं आ रहा है और जबरन भारत की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा
है। कोरोना वायरस की वजह से पूरे विश्व को जूझना पड़ रहा है। इस मामले को
लेकर भारत चीन के खिलाफ अमेरिका के साथ खड़ा है। इसी सबको लेकर चीन के
सैनिकों ने भारतीय सीमाओं में घुसने का असफल प्रयास किया, लेकिन दोनों
देश के सैनिकों की झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। केंद्र
सरकार को चीन के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। यह कहना है सामाजिक
संस्था भगवान श्री परशुराम सेवादल के अध्यक्ष पंडित अरुण शर्मा एडवोकेट
का। उनका कहना है कि चीन जबरदस्ती सीमाओं पर तनाव पैदा करना चाहता है।
यदि कोई विवाद है भी तो उसे बातचीत के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर
सुलझाया जा सकता है, लेकिन चीन इस ओर कोई कदम नहीं उठाना चाहता। संस्था
के अध्यक्ष का कहना है कि भारत वीरों की भूमि रही है। इन्हीं के कारण
भारत सुरक्षित है। चीन और पाकिस्तान को अपनी सीमा के अंदर रहना चाहिए और
दोनों देशों की सीमाओं का सम्मान करना चाहिए। यदि भारतीय सीमाओं में
घुसने का प्रयास किया गया तो इसका उन्हें मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा।

https://t.me/iGaming_live/4872