गुडग़ांव,
चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने के लिए
विभिन्न सामाजिक संस्थाएं जागरुकता अभियान चलाए हुए हैं। इन सामाजिक
संस्थाओं का मानना है कि चीन के कारण ही कोरोना वायरस का सामना
देशवासियों को भारी कीमत चुका कर करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस ने देश
की आर्थिक व सामाजिक स्थिति को ठप्प कर रख दिया है। समाजसेवी राजेश पटेल
व उनकी टीम ने चीन में निर्मित सामान का बहिष्कार करने के लिए जागरुकता
अभियान शुरु किया हुआ है। हीरो होण्डा चौक व राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में
यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि चीन में
निर्मित सामान न खरीदें। विश्व में कोरोना बीमारी का आतंक फैलाने वाला
चीन ही है। यदि चीन में निर्मित सामान का बहिष्कार कर दिया जाता है तो
चीन जल्दी ही धरातल पर आ जाएगा। उनका कहना है कि यह जागरुकता अभियान शहर
के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा। इस अभियान में राजू, राम सिंह,
सुशील, राजन, प्रियांशु, बृजेश, राहुल, राजीव राठौड़, नागेंद्र सिंह,
भूपेंद्र चौधरी, सचिन शर्मा आदि शामिल रहे।

Comment here