NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

खांडसा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जल्द, निगमायुक्त ने किया मुआयना

गुरुग्राम। गांव खांडसा के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं और नागरिक समस्याओं से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने खांडसा क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने क्षेत्र में जगह-जगह लगे गंदगी के खत्तों का कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। दौरे के दौरान स्थानीय प्रतिनिधि मंडल ने निगमायुक्त को पटौदी रोड से जुड़ी समस्याओं और वहां के निवासियों को आ रही व्यावहारिक परेशानियों से अवगत कराया। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उमंग भारद्वाज चौक से लेकर द्वारका रोड तक व्याप्त सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर निगम पार्षद अवनीश राघव, सरस्वती एंक्लेव आरडब्ल्यूए के वाइस चेयरमैन पंडित रणवीर अत्री, सतपाल नंबरदार, दीपक शर्मा, संजीव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी स्थानीय निवासियों ने निगमायुक्त के इस जमीनी निरीक्षण का स्वागत किया और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की उम्मीद जताई।