LifestyleNCRNewsTechnologyUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

एसकेएस व सीटू हड़ताल कर मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को 19 को सौपेंगे ज्ञापन

गुरुग्राम।नगर पालिका कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की आम सभा का आयोजन सैक्टर 5 व 10ए स्थित सामुदायिक केंद्र परिसर में राज्य उप प्रधान व इकाई के जिला प्रधान बसंत कुमार की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में यूनियन से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य व कर्मचारी शामिल हुए। आम सभा का संचालन सचिव धर्मेंद्र जिंगाला ने किया। कर्मचारी नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर 19 जनवरी को एसकेएस व सीटू द्वारा जिलास्तरीय हड़ताल का आयोजन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा और ज्ञापन में मांग की जाएगी कि 31 दिसंबर को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, बकाए वेतन का 6 प्रतिशत एरियर का भुगतान किया जाए। संगठन के बसंत कुमार, राजेश कुमार, ज्ञान चंद, भारत कांगड़ा, सीमा देवी, दया चन्द, अनिता, पिंकी आदि का कहना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण कर्मचारी परेशान हैं। सरकार ठेका प्रथा व निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की मांग है कि 4 लेबर कोड रद्द किया जाएं, 8वे वेतन आयोग लागू होने तक सभी कर्मचारियों को महंगाई के अनुसार 5 हजार रूपये अंतरिम राहत के रूप मे दिया जाए, 7वे वेतन आयोग की विसंगतिया दुरुस्त की जाएं, छंटनी किए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापिस लिया जाए, हड़ताल अवधि का वेतन दिया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए। लंबित पड़ी मांगों को लेकर कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल की सफलता के लिए सभी जुट जाएं। हड़ताल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। आम सभा को कर्मचारी नेता मनजीत, दीपक जोयल, दीपक, बंटी सराय, संजीत कुमार, कृष्ण चौकीदार, अशोक कुमार, समीर दास आदि ने संबोधित किया।