NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

उप शिक्षा अधिकारी गीता आर्य ने किया कार्यभार ग्रहण

गुरुग्राम। उप शिक्षा अधिकारी के पद पर गीता आर्य ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकेन ने गीता आर्य को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गुरुग्राम की शिक्षा की बागडोर उनके सक्षम और अनुभवी नेतृत्व को सौंपे जाने से उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गीता आर्य के कुशल मार्गदर्शन में गुरुग्राम की शिक्षा प्रणाली को नई दिशा, नई रोशनी और नया उत्साह मिलेगा, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार को और अधिक बल मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता श्रवण तथा सलाह के जिला प्रधान सुशील कटारिया व शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। गीता आर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह बखूवी निर्वाह करेंगी।