सोहना। अधिवक्ता गौरव यादव की शादी को लेकर गांव कादीपुर में खुशी का माहौल देखने को मिला। शादी के बाद जब अधिवक्ता गौरव यादव उड़नखटोले (हेलीकॉप्टर) से गांव गढ़ी से अपनी दुल्हन निधि की डोली लेकर गांव पहुंचे तो यह नज़ारा देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।हेलीकॉप्टर से गांव आगमन पर परिजनों और ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर नवविवाहित जोड़े का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीतों के बीच पूरा गांव जश्न में डूबा नजर आया।परिजनों ने बताया कि यह क्षण पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का है। गांव में पहली बार इस तरह से हेलीकॉप्टर द्वारा डोली आने पर लोग उत्साहित नजर आए और सभी ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने अधिवक्ता गौरव यादव के उज्ज्वल भविष्य और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।जहां गौरव यादव अधिवक्ता है तो निधि भी एम कॉम है।गांव गढ़ी में तैयार किए गए हेलीपेड को लेकर भोंडसी पुलिस ने सुरक्षा का प्रबंध किया था।उसके अलावा फायरब्रिगेड के कर्मचारी भी मौजूद रहे।वहीं हेलीकॉप्टर के गांव गढ़ी में पहुंचने पर भीड़ अपने फोन तस्वीरें कैद करते नजर आए।
उड़नखटोले से डोली लेकर गांव कादरपुर पहुंचे अधिवक्ता गौरव यादव,

