LifestyleNewsTechnologyUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराज्य

आश्रम में रह रहे निराश्रितों को उपलब्ध कराए गर्म वस्त्र

आश्रम में रह रहे निराश्रितों को उपलब्ध कराए गर्म वस्त्र
गुरुग्राम।
हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के मौसम में सामाजिक संस्था ऑल स्किल एंड रिसर्च फाउंडेशन ने जरुरतमंदों के लिए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गर्म वस्त्र एवं खाद्य सामग्री वितरण अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में गांव बघोला में समाजसेविका कांता वशिष्ठ द्वारा संचालित सेवा घर वृद्ध आश्रम में संस्था द्वारा निराश्रितों व असहाय लोगों को गर्म वस्त्र एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर आश्रम की संचालिका कांता वशिष्ठ, संस्था के अध्यक्ष एमपी शर्मा, वीरेन्द्र सिंह बोकन, बिजेंद्र सिंह सोरोत, कुवंर नरबीर सिंह तेवतिया आदि मौजूद रहे। कांता वशिष्ठ ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा निराश्रित व असहाय लोगों को आश्रम तक पहुंचाया जाता है, जिनकी आश्रम द्वारा पूरी देखभाल की जाती है। संस्था के पास संसाधन बहुत सीमित हैं इसलिए आश्रम को और सुविधाजनक व सुचारू रूप से संचालित करने के लिए और अधिक सहायता और संसाधनों की आवश्यकता है जिसके लिए और अधिक समाजसेवियों, संस्थाओं और दान दाताओं को सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता है। एमपी शर्मा ने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से नर से नारायण सेवा की भावना से निरंतर ज़रूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुँचाकर समाज सेवा, परोपकार और पुण्य का कार्य कर रही है। अभियान में सरनजीत कौर, छाया, कुमकुम, नंद किशोर आदि का सहयोग रहा।