गुरुग्राम। आर्य केन्द्रीय सभा तथा आर्य समाज सैक्टर 10 के संयुक्त तत्वावधान में आर्य समाज परिसर में राम नवमी का पर्व आर्य केंद्रीय सभा के प्रधान अशोक आर्य की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया, जिसमें विभिन्न आर्य संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य व बच्चे शामिल हुए। मंच संचालन प्रतिमा मनचंदा और विभा आर्या ने किया। आर्य समाजी सतीश पुल्यानी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ सुधा यादव, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा ऊषा प्रियदर्शी, ठाकुर विक्रम सिंह, गुरुग्राम होम डेवलपर्स एसोसिएशन के संरक्षक दिनेश नागपाल, प्रधान नरेन्द्र यादव, पंजाबी बिरादरी महासंगठन के प्रधान ओम प्रकाश कथूरिया आदि शामिल रहे। भजन गायक डा. उमेश कुलश्रेष्ठ ने भजनों की प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का आग्रह किया। समाजसेविका माता रोशनी देवी व अधिवक्ता संध्या बजाज ने भी अपने अपने विचार रखे। आयोजन में प्रमोद सलूजा, नन्द गाबा, नरेश कुमार शर्मा, दिनेश सिंह गौड़, मनीष गुप्ता, प्रीतम हसीजा, धर्मेन्द्र बजाज शामिल हुए आदि शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीबी सिंह, सुधीर कुमार, सुषमा बुद्धिराजा, उर्मिल आर्या, गायत्री आर्या, आशा रानी आर्या, सुषमा आर्य, कृष्णा अरोड़ा, राज रानी कपूर, गायत्री गोसाई, उषा कामरा, ज्योत्सना बजाज, सुशीला गोयल, निर्मला, राम चंद्र आर्य, ओम प्रकाश चुटानी, जय राज वर्मा, पदम चंद आर्य और सतीश पुल्यानी आदि का सहयोग रहा।
आर्य समाज ने भी मनाया राम नवमी का पर्व धूमधाम से

