NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

आर्य वीर दल ने विजय दशमी पर आयोजित की प्रतियोगिताएं

गुरुग्राम। आर्य वीर दल ्रके तत्वावधान में अर्जुन नगर स्थित आर्य समाज के सभागार में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र यज्ञ के साथ हुआ। आचार्य अरविन्द शास्त्री ने यज्ञ की महिमा का सुंदर वर्णन करते हुए विधिपूर्वक यज्ञ सम्पन्न कराया, जिसके बाद वैदिक राष्ट्रीय प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन आर्य वीर दल के नगरनायक राजेश आर्य द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि उत्सव के दौरान स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनमें नैतिक मूल्यों के संचार के लिए समूह गान, भाषण, एकल व वैदिक प्रश्रोत्तरी सहित कई आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों को भगवान श्रीराम के जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों ने कविता पाठ, वेद मंत्र उच्चारण बखूवी किया। बच्चों का जोश और उनकी प्रतिभा देखते ही बनती थी। प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों को अतिथियों द्वारा मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ। कार्यक्रम में आर्य केंद्रीय सभा के प्रधान धर्मेंद्र बजाज, अशोक आर्य, रामचंद्र आर्य, भारत रत्न मेहता, आचार्य अरविन्द शास्त्री, लक्ष्मण पाहूजा, भारत भूषण आर्य, सुनील मल्होत्रा, उर्मिल आर्या, रचना बजाज, विकास रेलन, दीप्ति सपरा, नरेंद्र आर्य, राजीव आर्य, शामसुन्दर आर्य, सतीश पुल्यानी और गजराज आर्य आदि शामिल हुए और बच्चों को अपने हाथों से पुरस्कार वितरित किए। ऋषि लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।